भागलपुर सांसद अजय मंडल ने विधायक गोपाल मंडल पर साधा निशाना, कहा– पद की गरिमा का नहीं है ख्याल

भागलपुर। सांसद अजय मंडल ने शनिवार को घोघा स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया।

प्रेस वार्ता में सांसद के साथ जदयू नेत्री अर्पणा, सांसद के भाई अनुज मंडल, अर्पणा के मामा अप्पू मंडल सहित परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसद का बयान : “हम संवैधानिक आदमी हैं”

सांसद अजय मंडल ने कहा कि विधायक जिस पद पर हैं, उस पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा,

“पद की गरिमा क्या होती है, उन्हें (विधायक) नहीं पता। लेकिन मैं पद का सम्मान करता हूं, इसलिए चुप हूं। हमें उनसे निजी या राजनीतिक कोई विवाद नहीं है। हम संवैधानिक आदमी हैं और जनता की सेवा में लगे हैं।”

उन्होंने कहा कि बैनर में जदयू नेत्री अर्पणा की तस्वीर लगाने को लेकर विवाद बेबुनियाद है।

“पार्टी ने उन्हें प्रभारी बनाया है, तो तस्वीर उनकी ही लगेगी, किसी दूसरी पार्टी की नहीं। पार्टी कार्रवाई करेगी तो मैं उसका सिपाही हूं और निर्णय को मानूँगा।”

जदयू नेत्री अर्पणा का पलटवार : “हलाहल पी रही हूं”

प्रेसवार्ता में जदयू नेत्री अर्पणा ने विधायक गोपाल मंडल के आचरण पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा,

“यह मेरे राजनीतिक जीवन का कड़वा अनुभव है। जैसे भगवान शंकर ने हलाहल पीया था, वैसे ही मैं राजनीतिक हलाहल पी रही हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि विधायक के संस्कार और आचरण से सभी लोग परिचित हैं।

“नीतीश सरकार में महिलाओं को सम्मान मिला है। मैंने पटना जाकर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी में जो कुछ चल रहा है उसकी लिखित जानकारी दे दी है। पार्टी जो निर्णय लेगी, वही मान्य होगा।”


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

    Share Add as a preferred…