भागलपुर में तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर सरकारी शिक्षक से 23 लाख की ठगी

भागलपुर। तीन गुना अधिक लाभ का लालच देकर एक सरकारी शिक्षक से 23.60 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना की जानकारी

पीड़ित शिक्षक के अनुसार, ठग ने उन्हें 23 लाख रुपये के निवेश के एवज में 60 लाख से अधिक राशि लौटाने का झांसा दिया। पीरपैंती निवासी शिक्षक अपने पिता के साथ शनिवार को साइबर थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।

पुलिस की कार्रवाई

साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने पीड़ित शिक्षक से पूरी जानकारी लेकर जांच शुरू करने का भरोसा दिया। शिक्षक के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक साल पहले सरकारी शिक्षक बना था और इससे पहले रेलवे में चतुर्थ वर्ग का कर्मचारी था। ठगी में उसकी सारा कमाई चली गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर वैज्ञानिक अनुसंधान और साइबर जांच शुरू कर दी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…