भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी को नीति आयोग ने किया सम्मानित, पांच गोल्ड मेडल से नवाजा

भागलपुर जिला प्रशासन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए भागलपुर के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. नवल किशोर चौधरी को प्रशस्ति पत्र और पाँच गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया है।

संपूर्णता अभियान में बड़ी सफलता

डीएम डॉ. चौधरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि नीति आयोग द्वारा 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक “संपूर्णता अभियान” चलाया गया था।
इस अभियान का उद्देश्य देशभर के 500 आकांक्षी प्रखंडों में स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास से जुड़े 6 प्रमुख सूचकांकों को संतृप्त करना था।

बिहार के पाँच प्रखंडों ने किया लक्ष्य हासिल

भागलपुर जिले के पीरपैंती, सन्हौला, सबौर, सुल्तानगंज और जगदीशपुर प्रखंडों ने इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया।
देशभर के 500 आकांक्षी प्रखंडों में से केवल 91 प्रखंड ही सभी छह सूचकांकों को संतृप्त कर पाए, जिनमें भागलपुर के पाँचों प्रखंड भी शामिल हैं।

डीएम का बयान

डॉ. चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रखंड स्तर के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने टीम भावना और मेहनत को इसके पीछे की असली ताकत बताया।

  • ये भी पढ़े..

    टीएमबीयू के छात्र ने राष्ट्रीय युवा संसद में बढ़ाया बिहार का मान, पूरे राज्य का किया प्रतिनिधित्व

    Share Add as a preferred…

    स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Share Add as a preferred…