भागलपुर : कहलगांव में लोढ़ी से पीट पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर भुसका गांव में गुरुवार की देर शाम इंदु देवी (24) की लोढ़ी से पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में इंदु देवी के पति सुकेश रविदास ने लोढ़ी से माथे पर प्रहार करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कहलगांव पुलिस ने सुकेश रविदास को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया है। इंदु देवी के पिता कलगीगंज निवासी रुदो रविदास ने पति सुकेश रविदास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करते हुए जान मारने का आरोप लगाया है।

घटना के वक्त पति-पत्नी ही घर में थे। पति-पत्नी दोनों में विवाद हो गया। पति सुकेश रविदास ने आक्रोश में लोढ़ी से माथे पर प्रहार कर दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इंदु देवी को दो बच्चे भी हैं।

थाना अध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह ने बताया कि इंदु देवी के पिता कलगीगंज निवासी रुदो रविदास नेसुकेश रविदास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराते जान मारने का आरोप लगाया है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    डीआरसीसी बरारी में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन, 227 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *