भागलपुर के जीरोमाइल चौक पर चाकू मारकर युवक को लूटा

भागलपुर। शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे जीरोमाइल चौक पर अपराधियों ने मूंगफली विक्रेता से लूटपाट की। उस दौरान चाकू से हमला कर विक्रेता मो. सारिक को गंभीर रूप से जख्मी भी कर दिया। उसके पास से 75 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। जख्मी युवक उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है।

उसके पिता आस मोहम्मद ने बताया कि ऑटो में सवार होकर बदमाश उनके बेटे से लूटपाट करने पहुंचे थे। उस समय सारिक वहां पर अकेला ही था। पैसे देने में आनाकानी करने पर अपराधियों ने सारिक के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। लूटपाट करने के बाद अपराधी ऑटो में ही सवार होकर भाग निकले।

जख्मी युवक के पिता ने बताया कि बेटा जीरोमाइल में मूंगफली बेचता है जबकि वे शाहजंगी में मूंगफली बेचते हैं। घटना के बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए देर रात मायागंज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल आने की वजह से वे थाना पर नहीं जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    डीआरसीसी बरारी में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन, 227 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *