भागलपुर : जदयू द्वारा संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की गई बैठक

भागलपुर महानगर जनता दल यूनाइटेड परिवार के ओर से जिलाध्यक्ष संजय शाह की अध्यक्षता में भागलपुर महानगर टीम की बैठक एक स्थानीय होटल में की गई।

इस बैठक में कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को किस प्रकार मजबूत किया जाए। इसके लिए वार्ड से लेकर पंचायत तक कार्यकर्ताओं को किस प्रकार मजबूती प्रदान किया जाए।

वही आगामी 2025 की चुनाव के लिए बूथ स्तर तक किस प्रकार मजबूती प्रदान करने के लिए साथियों को जोड़ा जाए। वही इस बैठक में शामिल जदयू के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा उद्देश्य 2025 के चुनाव में 225 सीटों पर जीत हासिल करना है यह एनडीए गठबंधन का सपना है, और इस सपने को अमल में लाने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती कैसे हो और 2025 में आसन्न विधानसभा के चुनाव में भागलपुर से एनडीए की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए बैठक रखी गई थी इसके लिए हमारे नेता के विचारों को और उनके द्वारा किए गए। विकास के कार्यों को लेकर हम तमाम साथी वार्ड से लेकर पंचायत तक जाएंगे और अपने विचारों को रखेंगे।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर में भव्य ओरल कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन, देशभर के दंत विशेषज्ञ जुटे, तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    Continue reading
    सांसद अजय कुमार मंडल ने बिहार के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विक्रमशिला यूनिवर्सिटी से लेकर रेल डिवीजन तक कई बड़े मुद्दे उठाए

    Continue reading