भागलपुर में भी बनेगा ट्रैफिक पुलिस के लिए पोडियम, यातायात व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

भागलपुर। महानगरों की तर्ज पर अब भागलपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के लिए पोडियम (ड्यूटी बूथ) बनाए जाएंगे। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की है। इस पहल का उद्देश्य न केवल यातायात को बेहतर बनाना है, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखना है।

पोडियम को लेकर प्रक्रिया शुरू

जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में उन स्थानों की पहचान की जा चुकी है, जहां ट्रैफिक दबाव अधिक रहता है। इन स्थानों पर पोडियम लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एसएसपी की स्वीकृति के बाद यह प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा

अभी यह तय नहीं किया गया है कि पोडियम चलंत (मोबाइल) होंगे या स्थायी। लेकिन अधिकारियों का मानना है कि इनके निर्माण से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।

इन स्थानों पर पहले चरण में बनेंगे पोडियम

  • तिलकामांझी चौक
  • मनाली चौक
  • कचहरी चौक
  • डिक्सन मोड़
  • घंटाघर चौक
  • कोतवाली चौक
  • खलीफाबाग चौक

ये सभी क्षेत्र ट्रैफिक के लिहाज से अति व्यस्त माने जाते हैं। खासकर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक यहां यातायात का दबाव बना रहता है।

महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को होगी सहूलियत

पोडियम के निर्माण से महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली कठिनाइयों जैसे – शौचालय की सुविधा, पीने का पानी और थोड़े समय के लिए आराम करने की जगह – से राहत मिलेगी। इससे उनके कार्य निष्पादन की दक्षता भी बढ़ेगी।

क्या है पोडियम?

पोडियम एक ऊंचा ड्यूटी स्टैंड होता है, जिससे ट्रैफिक पुलिसकर्मी चौराहे या व्यस्त सड़कों पर खड़े होकर साफ नजर के साथ यातायात नियंत्रण कर सकते हैं। कई महानगरों में यह व्यवस्था पहले से लागू है और इसका सकारात्मक असर यातायात संचालन पर देखा गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *