भागलपुर : सिकंदरपुर में देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट

भागलपुर । सिकंदरपुर स्थित पानी टंकी के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे नशेड़ियों के बीच मारपीट हो गयी । एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया कि रात करीब 10 बजे हर दिन की तरह पानी टंकी के पास 20-25 नशेड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी दौरान उन लोगों के बीच मादक पदार्थों और पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते सभी नशेड़ी आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने लाठी-डंडे का भी इस्तेमाल किया। जब तक वह और मोहल्ले के अन्य लोग वहां पहुंचते तब तक सभी वहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर स्थानीय डायल 112 की टीम और मोजाहिदपुर थाना की पुलिस भी अपनी अपनी जीप से मौके पर पहुंची थी। पर उससे पहले ही सभी वहां से फरार हो गये।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *