भागलपुर : दुष्कर्म मामले में डीएसपी ने किया सरेंडर, गए जेल

भागलपुर। दुष्कर्म के आरोपी एक डीएसपी को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया। गया में पदस्थापित गोड्डा निवासी डीएसपी सोमेश मिश्रा ने एडीजे प्रथम लवकुश कुमार की अदालत में सरेंडर किया था। वर्ष 2020 में तातारपुर की एक युवती ने उनके विरुद्ध महिला थाना में केस दर्ज कराया था।

सुनवाई की कई तिथियों पर वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए जिस वजह से उनका बेल बांड रद्द कर दिया गया था। यही वजह है कि उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। उन्होंने कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के कारण बताए पर उन कारणों को नहीं माना गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जाना पड़ा।

वीडियो बना लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल 

घटना को लेकर पीड़िता नेे बताया था कि वह सोमेश की दूर की रिश्तेदार है। सोमेश ने उसे दिल्ली बुलाया और कई बार दुष्कर्म किया। उसने उसका वीडियो भी बना लिया और उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने आरोपी डीएसपी को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया था। उसी दौरान उसे निलंबित भी कर दिया गया था। बाद में जमानत पर वह बाहर आया था।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *