भागलपुर : पीरपैंती में ममेरे भाई की गोली मार हत्या

भागलपुर : पीरपैंती के बड़ी कमलचक गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक ने अपने ममरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मंगलवार की देर शाम नीतीश कुमार (24) घर की छत पर कमरे में बैठा था। फुफेरा भाई विवेक दास वहां पहुंचा और नीतीश से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद कनपटी में सटाकर उसे गोली मार दी। गोली दायीं कनपटी से बाईं ओर निकल गई और नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक के साथ तीन-चार और लोग आये थे। वहां मौजूद बच्चों ने शोर किया तो परिजनों को जानकारी मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीपीओ कहलगांव-टू डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। मृतक का शव कब्जे में लेकर ईशीपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईशीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *