भागलपुर : पीरपैंती में बाल श्रमिक मुक्त, गैरेज संचालक पर एफआईआर, इलाके में फैली सनसनी

भागलपुर (पीरपैंती)। जिले के सुंदरपुर इलाके में बाल श्रम के खिलाफ एक अहम कार्रवाई की गई है। मीनाक्षी मंदिर के पास स्थित एक मोटर गैरेज में श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक नाबालिग मजदूर को मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

छापेमारी का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बृज मोहन तांती ने किया, जबकि पीरपैंती थाना पुलिस ने पूरा सहयोग किया। गुप्त सूचना के आधार पर गठित धावा दल ने जैसे ही गैरेज में दबिश दी, मौके पर एक बच्चा काम करता हुआ पाया गया। तुरंत उसे छुड़ाकर गैरेज संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

श्रम विभाग की यह कार्रवाई बाल श्रम के खिलाफ जारी मुहिम को मजबूती देती है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ाई से कार्रवाई जारी रहेगी ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।


 

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *