भागलपुर : अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भाजपा ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

जन्म त्रिशताब्दी अभियान के तहत रानी अहिल्याबाई के योगदान को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को जन्म त्रिशताब्दी अभियान के रूप में पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भागलपुर के जवारीपुर स्थित वृंदावन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्ष, नारी सशक्तिकरण, और धार्मिक पुनर्जागरण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा, “राजमाता अहिल्याबाई ने राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर देश को जोड़ने का काम किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की परंपरा को न केवल शुरू किया, बल्कि उसे स्थायी बनाए रखने के लिए अग्रिम व्यवस्था भी की।”

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “ऐसे महापुरुषों के इतिहास को वर्षों तक दबाया गया, जबकि भाजपा उन्हें जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।” उन्होंने रानी अहिल्याबाई द्वारा किए गए 250 से अधिक मंदिरों के पुनर्निर्माण को सनातन संस्कृति की रक्षा का प्रतीक बताया।

समाजसेविका छाया पांडे ने रानी अहिल्याबाई को दूरदर्शी नेतृत्व और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा बताया, वहीं प्रो. गुरुदेव पोद्दार ने उनके शासन को सेवा-भावना का आदर्श बताया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला मंत्री डोली मंडल ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
रूबी दास, नभय चौधरी, नितेश सिंह, चंदन ठाकुर, वंदना तिवारी, राजेश टंडन, प्राणिक वाजपेयी, अनामिका ठाकुर, विनोद सिन्हा, सोमनाथ शर्मा, दिलीप मिश्रा, विजय साह, निरंजन चंद्रवंशी, रोशन सिंह, उमा भूषण ठाकुर, आशीष पांडे, ओमप्रकाश उपाध्याय, मो. कुर्बान शेख, रघुनंदन चौरसिया, मनीष कश्यप, आलोक कुमार, रितेश घोष, बजरंग बिहारी, सूरज जायसवाल, चंदन कुमार, बुद्धिनाथ कुशवाहा, पुष्पा झा, अनीता झा, दीपक कुमार, सुनील कुमार, ज्योति डालूका, अभिलाष यादव, खुशबु सिंह, रोशन कुमार, पूनम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *