सुल्तानगंज थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, जमीन विवाद के तीन नए मामले आए सामने

सुल्तानगंज, भागलपुर | 31 मई 2025 —सुल्तानगंज थाना परिसर में शनिवार को नियमित रूप से आयोजित होने वाले जनता दरबार में इस बार जमीन विवाद से संबंधित तीन नए मामलों को प्रस्तुत किया गया। दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से की।

सीओ रवि कुमार ने मौके पर ही दो पुराने मामलों का निष्पादन करते हुए उपस्थित पक्षों को समाधान से अवगत कराया। वहीं तीन नए मामलों की जांच एवं निष्पादन की तिथि अगली बैठक में तय करने की बात कही।

जनता दरबार में पुलिस पदाधिकारी, अंचल कर्मी और संबंधित वादकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जमीन विवादों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1.54 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *