भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आया बाइक सवार

घायल युवक मायागंज अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना के पास शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक सुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे यातायात प्रभारी ने घायल को तत्काल मायागंज अस्पताल भिजवाया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायल युवक के भाई सत्येंद्र ने बताया कि सुकेश पास के ही एक मॉल में काम करते हैं और डिलीवरी देने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    बायोमेट्रिक ‘इन-आउट’ हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन, शिवहर डीएम का सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगा पारा; नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…