भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने किया वार्ड 27 में सड़क-नाला निर्माण का शिलान्यास

भागलपुर। नगर विधायक अजीत शर्मा ने शनिवार को वार्ड संख्या 27 मायागंज मुस्लिम टोला में सड़क और नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य मोहम्मद सरबर के घर से नईम के घर तक कराया जाएगा।

योजना पर कुल ₹6 लाख 74 हजार 700 की लागत निर्धारित की गई है। शिलान्यास अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया।

विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और जनता को शीघ्र ही इस योजना का लाभ मिलेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…