भागलपुर : पति की मौत का सदमा नहीं सह सकीं पत्नी, कुछ ही घंटों बाद दोनों की एक साथ उठी अर्थी

भागलपुर: भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव में एक बुजुर्ग दंपति की मौत ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। पहले 85 वर्षीय पति की इलाज के दौरान मौत हुई और कुछ ही घंटे बाद उनके निधन की खबर सुनकर 72 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मायागंज अस्पताल में हुई पति की मौत

जानकारी के अनुसार, बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड संख्या-7 निवासी कृष्णकांत कुंवर उर्फ फेको हजारी (85) की शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया गया। देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पति के निधन की सूचना मिलते ही पत्नी ने भी तोड़ा दम

परिजनों के मुताबिक, घर पर मौजूद उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी (72) को जब फोन पर पति के निधन की सूचना मिली तो वह गहरे सदमे में आ गईं। कुछ ही देर बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली।

एक साथ निकली अंतिम यात्रा, नम हुईं ग्रामीणों की आंखें

भागलपुर : पति की मौत का सदमा नहीं सह सकीं पत्नी, कुछ ही घंटों बाद दोनों की एक साथ उठी अर्थी

शनिवार को पति-पत्नी की अर्थी एक साथ घर से निकली। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे गांव में गम का माहौल रहा और लोगों ने इसे जीवनभर साथ निभाने वाले दंपति के अटूट प्रेम का भावुक उदाहरण बताया।

पीछे छोड़ गए भरा-पूरा परिवार

मृतक दंपति अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्रियां तथा पोते-पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…