भागलपुर : पार्षद संघ के उपाध्यक्ष बने अश्वनी जोशी मोंटी

भागलपुर : अनिल पासवान पार्षद संघ के अध्यक्ष और अश्वनी जोशी मोंटी उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा पार्षद संघ की कार्यसमिति गठित हुई। पार्षद संघ के गठन का उद्देश्य नगर निगम में किसी भी तरह के विवाद से लेकर विकास के मुद्दे पर मेयर, नगर आयुक्त, पार्षद और कर्मचारियों के बीच सेतु के रूप में काम करेगा।

सोमवार को नगर निगम के पार्षद भवन में पार्षद संघ का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अनिल पासवान को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, अश्वनी जोशी मोंटी और जाबिर अंसारी को उपाध्यक्ष, शांडिल्य नंदिकेश को महासचिव, पंकज गुप्ता और रूपा देवी को सचिव, नुसरत को कोषाध्यक्ष, अमृता राज व गोविंद बनर्जी को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी चुना गया। चुनाव स्थायी समिति सदस्य संजय सिन्हा, रंजीत मंडल, मनीष कुमार की निगरानी में कराया गया। इधर, इस चुनाव में उपस्थित सभी स्थायी समिति सदस्य को परामर्शी में रखा गया है। मौके पर पार्षद प्रीति देवी, प्रीति देवी, मीरा राय, बबिता देवी, कहकशां, मनोज पासवान, कुमकुम, अभिषेक आनंद, कुसमा देवी, अफसाना, विलिमा, अमित कुमार ट्विंकलआदि मौजूद रहे।

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि पार्षद संघ शहर के विकास के लिए कृतसंकल्प है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *