भागलपुर के जयप्रकाश उद्यान में सिपाही से छेड़खानी का विरोध करने पर ड्राइवर व जवान भिड़े

भागलपुर। जयप्रकाश उद्यान में महिला सिपाही से छेड़खानी करने का विरोध करने पर एक थाना का चालक और पुलिस जवान आपस में भिड़ गए। घटना सोमवार की देर शाम की है। घटना को लेकर महिला सिपाही ने तिलकामांझी थाने में लिखित आवेदन दिए जाने की बात कही है।

सिपाही ने बताया है कि वह उद्यान में थी तभी उक्त आरोपी सिपाही आ गया और छेड़खानी करने लगा। उसके साथ चल रहे चालक ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी सिपाही उससे भिड़ गया और मारपीट होने लगी। आरोपी सिपाही के भी एक थाने में शिकायत किए जाने की सूचना है। तिलकामांझी थानेदार का कहना है कि लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *