भागलपुर : नाथनगर में महिला स्वरोजगार योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

जीविका समूह पर 200–300 रुपए वसूलने का आरोप, ग्रामीण महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड के दोगच्छी गांव से मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जीविका समूह से जुड़ी सीएम नीतू कुमारी उनसे 200 से 300 रुपए तक की वसूली कर रही हैं।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि यह राशि लेने के बावजूद उनके फॉर्म अब तक भरे नहीं गए। इससे उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली 10,000 रुपए की सहायता राशि का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

महिलाओं का आरोप

  • “सरकार गरीब महिलाओं के लिए मदद भेज रही है, लेकिन बीच में ही पैसा वसूला जा रहा है।”
  • “पैसा देने के बाद भी हमें योजना का लाभ नहीं मिला, सिर्फ ठगा जा रहा है।”

प्रशासन से जांच की मांग

ग्रामीण महिलाओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस तरह की अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी तो गरीब महिलाएं योजनाओं का असली लाभ कभी नहीं उठा पाएंगी।


 

  • Related Posts

    दरभंगा में बवाल: आरोपी को सौंपने की मांग पर पुलिस पर पथराव; भीड़ को खदेड़ा, SSP बोले- परिवार संतुष्ट, कुछ लोग भड़का रहे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रोहतास में नकली पुलिस अरेस्ट: असली वर्दी और डबल स्टार लगाकर जमा रहे थे धौंस; बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 4 गिरफ्तार, हथियार भी मिले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading