दबंगों ने रोका मिनी जलापूर्ति प्लांट का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

सरकारी जमीन पर जलमीनार का काम ठप, महिलाओं ने जताई नाराजगी

भागलपुर (इमामपुर प्रखंड)। मोहीबअलीचक गांव में मिनी जलापूर्ति योजना के तहत जलमीनार का निर्माण कार्य दबंगों ने रुकवा दिया। पीएचईडी विभाग की टीम जैसे ही सरकारी जमीन पर काम शुरू कराई, गांव का ही एक व्यक्ति राजा अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा और निर्माण स्थल पर हंगामा कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर मजदूरों और लोगों के साथ बदसलूकी की गई, यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। अज्ञात लोगों को बुलाकर माहौल को तनावपूर्ण बनाने की भी कोशिश की गई।

ग्रामीणों का आक्रोश

  • वार्ड सदस्य नुसरत खान और पंच रीता देवी ने हबीबपुर थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
  • ग्रामीणों का कहना है कि 20 साल पहले इसी जगह सरकारी ट्यूबवेल लगाया गया था, जो अब खराब हो चुका है।
  • महिलाओं ने कहा कि पानी की किल्लत से सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें उठानी पड़ती है।

सीओ का बयान

सीओ सतीश कुमार ने बताया कि मामले पर कोर्ट का आदेश फिलहाल बिहार सरकार के पक्ष में नहीं है। न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए काम रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही अद्यतन आदेश मिलेगा, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि दबंगई से सरकारी विकास कार्य रुकना शर्मनाक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और गांव की पेयजल योजना जल्द शुरू कराई जाए।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव: ‘न्यायिक जांच में सच सामने आएगा, दोषी नहीं बचेंगे’

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…