झारखंड विस चुनाव में मदद करेगा भागलपुर प्रशासन

भागलपुर। झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को देवघर परिसदन में अंतरराज्यीय पुलिस-प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में बिहार बॉर्डर से सटे दोनों राज्यों के जिलों के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय पर बातचीत हुई। बैठक में देवघर, गोड्डा, भागलपुर, बांका, जमुई सहित बिहार-झारखंड के अन्य सीमावर्ती जिलों के पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों ने भाग लिया। बिहार से बैठक में भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद, डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, बांका और जमुई के अधिकारी भी शामिल हुए। जबकि भागलपुर और मुंगेर के आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक जुड़े। बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने की।

उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान सीमाओं की सीलिंग और विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान तय हुआ कि दोनों राज्यों की पुलिस चुनाव के दौरान साझा रणनीति पर काम करेगी। बैठक में सीमावर्ती इलाकों में बूथों पर विशेष चौकसी बरतने की योजना, नाका चेक पोस्ट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय, बॉर्डर वाले जंगली क्षेत्रों में संयुक्त रूप से एलआरपी (लॉजिस्टिक रिस्पॉन्स प्लान) का संचालन और अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान, जो एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग गए हैं, विषय पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…