ट्रेन में संदिग्धों पर टीटीई भी रख रहे हैं अपनी नजर

भागलपुर। ट्रेन में अब टीटीई भी संदिग्धों पर नजर रखेंगे। इस तरह के कार्यों के लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों ने निर्देश दिया है। इसका अच्छा परिणाम भी मिल रहा है। संदिग्धों पर टीटीई की नजर रखने का नतीजा है कि भागलपुर स्टेशन पर अममून प्रत्येक दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है। अक्सर बंगाल और झारखंड की तरफ से आने वाली ट्रेनों में शराब की खेप लेकर यदि तस्कर चढ़ भी जाते हैं तो इसकी सूचना टीटीई के द्वारा ट्रेन में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को दे दी जाती है।

इसके अलावा अन्य मादक पदार्थों की भी बरामदगी टीटीई की सूचना और जानकारी देने के बाद हुई है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी ट्रेन में काफी भीड़ हो रही है। भागलपुर स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन पर जब भी टीटीई तैनात रहते हैं तो संदिग्धों की सूचना ऑन ड्यूटी आरपीएफ के जवान और स्टेशन अधीक्षक को देते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…