भागलपुर : महिला पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बरारी थाना पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल बरामद

भागलपुर:सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने के मामले में बरारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 24 जनवरी 2026 को सामने आया, जब पीड़िता की मां ने बरारी थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।


तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

महिला पुलिसकर्मी की मां के लिखित आवेदन के आधार पर बरारी थाना कांड संख्या 14/2026 (दिनांक 24.01.2026) दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने वायरल पोस्ट से जुड़े User ID लिंक का तकनीकी अनुसंधान किया।

जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी
मो. हयात (पिता- मो. असल), निवासी- सधुआ, थाना- रंगरा, जिला- नवगछिया
को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।


आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो और फोटो कहां से प्राप्त किए गए और किन-किन प्लेटफॉर्म पर उन्हें साझा किया गया।


छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई का नेतृत्व बरारी थानाध्यक्ष पु.अ.नि. बिट्टु कुमार कमल ने किया। टीम में शामिल थे—

  • परि. पु.अ.नि. शुभम तिवारी
  • बरारी थाना का सशस्त्र बल

पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    विदाई समारोह में भावुक हुए डीएम नवल किशोर चौधरी, बोले— भागलपुर से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा याद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के निवर्तमान डीएम नवल किशोर चौधरी को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने बताया दूरदर्शी और कर्मठ प्रशासक

    Share Add as a preferred…