भागलपुर: गोलीबारी मामले में फरार महिला अभियुक्त बीबी सोनी गिरफ्तार

भागलपुर | नाथनगर पुलिस ने दो वर्ष पूर्व मोमिन टोला में हुई गोलीबारी की घटना के मामले में फरार चल रही महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान कबीरपुर निवासी बीबी सोनी के रूप में हुई है। नाथनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा था, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर चोटें आई थीं।

बीबी सोनी उस मामले में नामजद अभियुक्त थी और पिछले दो वर्षों से फरार चल रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिन की डेडलाइन तय

    Share Add as a preferred…

    NEET सॉल्वर गैंग का PMCH कनेक्शन फिर उजागर, मेडिकल छात्रों पर सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *