भागलपुर : निर्वाचन को लेकर फोर्स डेप्लॉयमेंट पर हुई समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

भागलपुर, 13 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में फोर्स डेप्लॉयमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार समेत सभी पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक नवगछिया ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों और बूथों के अनुसार फोर्स डेप्लॉयमेंट की विस्तृत कार्य योजना तत्काल तैयार की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—

  • यदि किसी भवन में एक मतदान केंद्र है तो वहां 1-4 का बल लगाया जाएगा।
  • दो मतदान केंद्र वाले भवनों में 1-6 का बल,
  • और तीन मतदान केंद्र वाले भवनों में 2-8 का बल तैनात किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि वल्नरेबल बूथों की पहचान कर सूची में स्टार मार्किंग कर दी जाए, ताकि उन पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती सुनिश्चित की जा सके।

डॉ. चौधरी ने यह भी निर्देश दिया कि होमगार्ड के जवानों, जिला पुलिस बल, विधि-व्यवस्था दस्ता, ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन कोषांग, कंट्रोल रूम, QRT (क्विक रेस्पॉन्स टीम) तथा थानों में बल की तैनाती का समुचित ब्योरा समय पर तैयार कर लिया जाए। इसके साथ ही प्रत्याशियों के बॉडीगार्ड तैनाती की सूची भी शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने दोहराया कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी इकाइयों के बीच समन्वय बनाए रखते हुए कार्य योजना को समय से पूरा किया जाए।


 

  • Related Posts

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading