भारत सरकार, विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा 12 नवंबर, 2025 को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 09:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक पब्लिक हॉल, द्वितीय तल, ब्लॉक-डी, मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, पटना में होगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का उद्देश्य नागरिकों को सुलभ, कुशल और समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करना है। इसी प्रयास के तहत आयोजित इस पासपोर्ट अदालत में उन आवेदकों की पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र (PCC) संबंधी शिकायतों का समाधान किया जाएगा, जो 6 महीने या उससे अधिक समय से लंबित हैं।
अधिकारियों की एक टीम सीधे आवेदकों से संपर्क कर उनकी लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेगी।
कौन कर सकता है आवेदन
- जिन आवेदकों ने 31 मार्च, 2025 या उससे पहले आवेदन किया और उनका आवेदन अब भी लंबित है।
- आवेदक अपनी फाइल / एआरएन नंबर के साथ ईमेल (केवल आवेदन समय पंजीकृत ईमेल) या स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ईमेल पता: rpo.patna@mea.gov.in
डाक का पता:
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,
पब्लिक हॉल, द्वितीय तल, ब्लॉक-डी,
मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, पटना-800001
नोट: आवेदक का ईमेल या डाक 4 नवंबर, 2025 तक कार्यालय में पहुँच जाना चाहिए।
ईमेल या लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए: “पासपोर्ट अदालत – 12 नवंबर, 2025”
आवेदक के साथ आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट अदालत में भाग लेने हेतु भेजा गया ईमेल / पत्र की प्रति
- लंबित फाइल पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा जारी पत्र / एआरएन
- संबंधित मूल दस्तावेज
बिना उपरोक्त दस्तावेज के आवेदक पासपोर्ट अदालत में भाग नहीं ले सकते।
