100 करोड़ की धोखाधड़ी में भाभो-भैंसुर गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस ने दानापुर से दबोचा

दानापुर/पटना। तेलंगाना पुलिस ने रविवार को चार हजार करोड़ के निवेश घोटाले से जुड़े एक बड़े जालसाजी मामले में 100 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में भाभो और भैंसुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को दानापुर के त्रिभुवन मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान सुषमा राज (पति- संदीप कुमार) और रवीन्द्र सिंह (पिता- स्व. कामता सिंह) के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के जगदीशपुर के रहने वाले हैं।

बरामद हुआ बड़ी मात्रा में नकदी और दस्तावेज

पुलिस ने तलाशी के दौरान इनकी गिरफ्त से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • 8.30 लाख रुपये नकद
  • 6 पासपोर्ट
  • 10 मोबाइल फोन
  • 21 क्रेडिट कार्ड
  • 3 बैंक पासबुक
  • 16 विभिन्न पहचान पत्र
  • 8 महंगी घड़ियां
  • सोने और हीरे के 10 जेवरात

हैदराबाद की एक कंपनी से जुड़ा है मामला

तेलंगाना पुलिस के अनुसार, मामला हैदराबाद स्थित एक कंपनी में 4000 करोड़ रुपये के फर्जी निवेश से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों की भूमिका 100 करोड़ की ठगी में प्रत्यक्ष रूप से पाई गई है।

दानापुर पुलिस ने दिया सहयोग

तेलंगाना पुलिस को इस छापेमारी में दानापुर थाना पुलिस का सहयोग मिला। गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हैदराबाद ले जाने की प्रक्रिया जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *