‘खबरदार तेजस्वी जी’, RJD ने BJP पर बोला हमला तो भड़का JDU, कहा- ‘आपसे ज्यादे विषैले हैं हम’

इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी से लेकर जनता दल यूनाइटेड तक राष्ट्रीय जनता दल पर हमलावर है. अब जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है. शिवहर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी के नेता संभल जाएं, नहीं तो हमलोग उनसे भी ज्यादा विषैला बोल सकते हैं.

तेजस्वी पर भड़के जेडीयू प्रवक्ता: नीरज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ‘लंपट’ राजनीति का पर्याय है. जिस शब्द का इस्तेमाल पार्टी के एक्स हैंडल से बीजेपी के लिए किया गया है, उसे सभ्य समाज में किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि लगता है कि चरवाहा विद्यालय से ज्ञान लेकर ये राजनीतिक ट्वीट किया गया है. जेडीयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव को आगाह करते हुए कहा कि संभल कर बोला करिये, नहीं तो हमलोग आपसे भी अधिक विषैले भाषा में जवाब दे सकते हैं.

“खबरदार तेजस्वी जी. अपशब्दों का इस्तेमाल न करें, नहीं तो हमलोग आपसे ज्यादा विषैला बोलने वाले लोग हैं. नशा में है ये, राजनीति में जिसे नशा में कहते हैं. मैं पूछना चाहता हूं आपसे कि शराबबंदी के बाद भी कैसे आपने शराब कंपनी से चुनावी चंदा लिया?”- नीरज कुमार, मुख्य प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड

चंदे को लेकर नीरज कुमार ने घेरा: नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछा कि जब बिहार में शराबबंदी है तो फिर आरजेडी को 46 करोड़ 64 लाख रुपये चुनावी चंदा कैसे मिला. उन्होंने कहा कि क्या मां-बहनों की सुहाग की कीमत के तौर पर आरजेडी ने चंदा लिया था.

17 जनवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन: आपको बताएं कि शिवहर में 17 जनवरी को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान शिवहर का एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें पूर्व की आरजेडी सरकार के द्वारा बाढ़ के दौरान मछली पकड़ने की बात कही गई है. वहीं एनडीए की सरकार में पुल निर्माण होने की बात कही है.

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *