बांका: 15 सालों से इस घर में हो रहा था गंदा काम, पुलिस भी हैरान!

बांका: बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना के नक्सल प्रभावित गांव नवटोलिया से पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति पिता पुत्र बताये जा रहे है। दोनों मिलकर इस अवैध मिनी गन फैक्ट्री को संचालित करते थे। शनिवार देर शाम रत्तोचक नवटोलिया गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने नंदन यादव और उसके बेटे को गिरफ्तार किया। मौके से कई अर्धनिर्मित हथियार, उपकरण जैसे कटर, ग्राइंडर, ब्लेड आदि बरामद हुए। पुलिस को शक है कि इस फैक्ट्री के तार मुंगेर के कुख्यात बरदह गांव से जुड़े हैं, जो अवैध हथियार निर्माण का गढ़ माना जाता है।

पुलिस के अनुसार, नंदन यादव पिछले पंद्रह सालों से मुंगेर से अवैध हथियार लाकर बेच रहा था। इस दौरान उसका संपर्क कुछ हथियार बनाने वाले कारीगरों से हुआ। फिर उसने अपने घर में ही मिनीगन फैक्ट्री शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक लगते ही उन्होंने एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को सूचित किया। एसपी ने एक विशेष टीम बनाकर छापेमारी का आदेश दिया। इस कार्रवाई में पुलिस को काफी सफलता मिली। पूछताछ में दोनों ने बताया की ये मुंगेर से हथियार बनाने के कारीगर बुलाकर हथियार बनाते थे एवं इलाके में बिक्री करते थे। पुलिस अन्य मामले में भी दोनों से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर में 25 साल बाद मिला इंसाफ: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को 5 साल की कैद; शव अस्पताल में छोड़कर हुआ था फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ट्रैफिक पुलिस की ‘डिजिटल’ पहल: फेसबुक लाइव पर आए DSP संजय कुमार; कहा- सड़क पर एक गलती से पूरा परिवार हो जाता है बर्बाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *