दोगच्छी मोड़ पर ऑटो और पिकअप में टक्कर, तीन लोग घायल – पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी मोड़ के पास एक ऑटो और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमरपुर थाना क्षेत्र निवासी ऑटो चालक गुलशन कुमार ऑटो से भागलपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह इंडिकेटर भी चला रहे थे, इसके बावजूद सुल्तानगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने सीधी टक्कर मार दी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

ये भी पढ़े..

सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Share Add as a preferred…

राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *