AUS Vs AFG: मैक्सवेल के नाम हुई खास उपलब्धि, विश्व कप इतिहास में किया बड़ा कारनामा

वानखेड़े के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर चला है। मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। इस मैच में मैक्सवेल के बल्ले से शानदार शतक भी निकला है। जिसके बाद अब विश्व कप इतिहास में मैक्सवेल के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। मैक्सवेल अब रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हो गए है।

मैक्सवेल के नाम खास उपलब्धि

बता दें, इस विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे है। उनके बल्ले से दो शतक भी निकल चुके हैं। जिनमे से एक शतक उन्होंने महज 40 गेंदों पर ही लगाया था। विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी अब मैक्सवेल ही है।

इसके अलावा अब विश्व कप इतिहास में मैक्सवेल तीन शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में एरोन फिंच, मैथ्यू हैडन के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर 6 शतक के साथ डेविड वॉर्नर और दूसरे नंबर पर 5 शतक के साथ रिकी पोंटिंग है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *