शिक्षकगण ध्यान दें : सभी स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल जारी, जानिए शिक्षकों की कब होगी छुट्टी, देखिए पूरा टाइम टेबल

बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल जारी कर दिया गया है, जो 1 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा। इस मॉडल टाइम टेबल को शिक्षकों को अमल करना बेहद जरूरी है।

मॉडल टाइम टेबल जारी

बिहार के राजकीय प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षा विभाग ने मॉडल समान टाइम टेबल जारी किया है। यह 1 दिसंबर रूप से प्रभावी होगा। इस संबंध में माध्यमिक निदेशक कन्हैया प्रसाद ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 40 हजार स्कूलों का निरीक्षण रोजाना किया जा रहा है।

1 दिसंबर से होगा प्रभावी

निरीक्षण के दौरान प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में भिन्नता है। प्रत्येक कक्षा की अवधि में भी अंतर है। दोपहर लंच आवर में भी एकरूपता नहीं है। इसके आधार पर सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक मॉडल टाइम टेबल प्रभावी होगा।

जानिए टाइम टेबल, सोमवार से शनिवार तक

इस मॉडल टाइम टेबल के मुताबिक सुबह 9 बजे स्कूल खुलेगा और फिर सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक प्रेयर, योगाभ्यास, व्यायाम और ड्रील होगा। इसके बाद पहली घंटी सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू हो जाएगी। पहली घंटी 10 बजकर 10 मिनट तक चलेगी। वहीं, दूसरी घंटी 10:10 से 10:50 बजे तक होगी। तीसरी घंटी 10:50 से 11:39 बजे तक चलेगी। फिर चौथी घंटी साढ़े 11 बजे से लेकर 12 बजकर 10 मिनट तक चलेगी। इसके बाद 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक लंच आवर रहेगा।

छात्रों की 3 बजे और शिक्षकों की अब 5 बजे होगी छुट्टी

इसके बाद 12 बजकर 50 मिनट से लेकर डेढ़ बजे तक 5वीं घंटी होगी। फिर दोपहर डेढ़ बजे से लेकर 2 बजकर 10 मिनट तक 6ठी घंटी होगी। फिर दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक सातवीं घंटी होगी। फिर 2 बजकर 50 मिनट से साढ़े 3 बजे तक 8वीं घंटी होगी। फिर साढ़े 3 बजे छात्र और छात्राओं की छुट्टी हो जाएगी।

इसके बाद साढ़े 3 बजे से सवा 4 बजे तक मिशन दक्ष की विशेष कक्षाएं संचालित होंगी। शाम सवा 4 बजे से 5 बजे तक मूल्यांकन कार्य समेत कई और काम होंगे। फिर 5 बजे शिक्षकों की छुट्टी हो जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *