झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन के निधन पर अश्विनी कुमार चौबे ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

भागलपुर, 04 अगस्त 2025: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक प्रखर जननेता थे, बल्कि आदिवासी समाज के मसीहा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित एक अप्रतिम योद्धा के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।

अश्विनी चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा,

शिबू सोरेन ने अपने संघर्षशील जीवन में आदिवासी अस्मिता की रक्षा, झारखंड राज्य के निर्माण की भावना और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया। उन्होंने जन-जन की आवाज बनकर झारखंड के स्वाभिमान को सशक्त किया और सामाजिक न्याय के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि सम्पूर्ण आदिवासी समाज ने एक महान नेता और सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि

दो दिन पूर्व ही शिबू सोरेन जी से मिलकर उनकी कुशल-क्षेम जानी थी। आज उनके निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

अश्विनी कुमार चौबे ने शोकाकुल परिवार विशेषकर हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, श्रीमती अंजली सोरेन सहित समस्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अंत में उन्होंने कहा,

शिबू सोरेन जी का समाज और राज्य के प्रति योगदान युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

ॐ शांति।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…