भागलपुर, 04 अगस्त 2025: भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत रविवार रात्रि (3 अगस्त) को हुई पिकअप वैन दुर्घटना में जान गंवाने वाले पांच मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस हृदयविदारक हादसे में शाहकुंड के पुरानी खेरही बाजार निवासी
- अंकुश कुमार (14 वर्ष)
- संतोष कुमार (20 वर्ष)
- मनोज कुमार (26 वर्ष)
- विक्रम कुमार (20 वर्ष)
- रवीश कुमार उर्फ मुन्ना (13 वर्ष)
की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये सभी काँवर यात्रा पर जा रहे थे, जब अनियंत्रित पिकअप वैन पलट गई।
प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की गई, बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभ भी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि
“प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है। हर आवश्यक सहायता प्रदान करने की प्राथमिकता सुनिश्चित की जा रही है।“
शासन की तत्परता और प्रशासन की संवेदनशीलता के इस उदाहरण ने संकट की घड़ी में मृतकों के परिजनों को तुरंत राहत पहुंचाने का कार्य किया है।
