वैशाली में हथियारबंद डकैतों का तांडव: घर में घुसकर लूटपाट, बमबाजी और फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद पूरी वारदात

वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। थानपुर गांव में 15 से 20 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद डकैतों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान लूटपाट के साथ-साथ बमबाजी और फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने करीब एक घंटे तक घर और आसपास के इलाके में आतंक मचाए रखा। उन्होंने घर के लोगों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर सोना-चांदी, नगदी समेत लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें अपराधियों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं।

बताया जा रहा है कि डकैत पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। वे अपने साथ सीढ़ी लेकर आए और गेट तोड़कर घर में घुसे। कुछ अपराधी घर के अंदर लूटपाट कर रहे थे, जबकि अन्य बाहर खड़े होकर निगरानी करने के साथ बमबाजी कर रहे थे, ताकि इलाके में भय बना रहे।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के दौरान कई बार फोन करने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची। पीड़ित के अनुसार, 112 नंबर पर कॉल करने के बाद भी पुलिस करीब डेढ़ से दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और बिना उचित कार्रवाई के लौट गई।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महनार क्षेत्र में इस तरह की बड़ी डकैती कई वर्षों बाद हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी टीम का गठन किया गया है और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी, राजगीर और नालंदा को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं और बड़े निवेश की तैयारी तेज

    Share Add as a preferred…

    नेपाल में प्रिंस यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, पप्पू यादव बोले- यह हत्या है, दोषियों पर हो कार्रवाई

    Share Add as a preferred…