
भागलपुर | 15 अप्रैल 2026: भाजपा नेता एवं भागलपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने बिहार में नवगठित एनडीए सरकार के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य के नए मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री तथा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह सरकार बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है और इससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार को विकास, सुशासन और उन्नति के नए आयाम तक पहुंचाएंगे।
अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि नई सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी और युवाओं, किसानों तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राज्य में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी।
अंत में उन्होंने नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि बिहार एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में उभरेगा।


