अमित शाह का बिहार दौरा: तेजस्वी यादव ने कसा तंज-‘रोज बिहार आएं… हमको ही मिलेगा फायदा’

पटना: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह 16 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में गर्माहट आ गई है. ताजा मामले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अमित शाह के दौरे को लेकर तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अमित शाह हर माह बिहार आ रहे हैं और वो आएं इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है. तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए आगे कहा कि अगर अमित शाह पूरे वर्ष बिहार में रहेंगे तो उसका फायदा विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को ही मिलेगा।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अमित शाह का बार बार बिहार दौरे पर आना ये दर्शाता है कि वो डर चुके हैं. वो हर महीने बिहार आ रहे हैं और इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है. अगर वो बिहार में पूरे साल रहते हैं तो उसका फायदा हमी को मिलेगा. उनका बार बार बिहार दौरे पर आना ये दर्शाता है कि वो कितने डरे हुए हैं।

तेजस्वी ने आगे कहा कि वो हर माह बिहार आ रहे हैं लेकिन राज्य के लिए विशेष राज्य का दर्जा या दूसरे विशेष पैकेज की जो बातें हैं उसे लेकर वो बिहार कहां आते हैं?

  • ये भी पढ़े..

    8 वर्षों में 5,413 युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना से बढ़ी रोजगार की राह

    Share Add as a preferred…

    बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना का लोकार्पण, मुख्यमंत्री बोले- किसानों और बाढ़ प्रबंधन को मिलेगा बड़ा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *