‘ऑल इज वेल’… बायोलॉजी देकर निकलीं छात्राएं, चेहरों पर दिखी राहत और भरोसा

भागलपुर।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की पहली पाली सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। भागलपुर के जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर बायोलॉजी की परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और संतोष साफ नजर आया।

परीक्षा समाप्त होते ही छात्राएं मुस्कुराते हुए बाहर निकलीं और एक ही बात दोहराती रहीं— “ऑल इज वेल!”

‘पेपर इजी टू मॉडरेट था’

छात्राओं ने बताया कि प्रश्न पत्र न तो बहुत कठिन था और न ही बेहद आसान— बल्कि इजी टू मॉडरेट था। सिलेबस से ही सवाल पूछे गए थे, जिससे तैयारी करने वालों को कोई खास परेशानी नहीं हुई।

अच्छे अंकों की उम्मीद

कई परीक्षार्थियों ने भरोसे के साथ कहा कि वे अच्छे अंक लाएंगी और इस बार इंटर का रिजल्ट भी बेहतर रहने की उम्मीद है। किसी ने कहा—

“जो पढ़कर आए थे, वही पूछा गया… समय भी पूरा मिला।”

केंद्र पर रही सख्ती

जिला स्कूल केंद्र पर प्रवेश से पहले कड़ी जांच की गई। सीसीटीवी निगरानी और पुलिस व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

कुल मिलाकर, पहले दिन की पहली पाली ने छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है— और उनके चेहरों पर यही लिखा था: अब आगे की परीक्षाओं के लिए भी सब ठीक रहेगा!

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विधान परिषद में उठा बंद फैक्ट्रियों का मुद्दा, उद्योग मंत्री का बड़ा दावा—अगले सत्र से पहले लगेंगे 1000 उद्योग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading