अहमदाबाद विमान हादसा: दिलीप जायसवाल ने जताया शोक, कहा – “शब्दों में बयां करना मुश्किल”

पटना / अहमदाबाद: 13 जून 2025 – गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा इतना पीड़ादायक है कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस घटना ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

अपूर्णीय क्षति हुई है” – डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस हादसे को “अत्यंत दुखद और दिल को तोड़ देने वाला” करार दिया। उन्होंने कहा:

“इस हादसे ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। न केवल भारतीय नागरिक, बल्कि विदेशी नागरिकों ने भी अपने प्रियजनों को खोया है। यह वाकई एक राष्ट्रीय शोक की घड़ी है।”

विजय रूपाणी समेत 240 से अधिक लोगों की गई जान

डॉ. जायसवाल ने बताया कि इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कई विदेशी नागरिकों समेत 240 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा:

“देश ने एक महान नेता को खो दिया है। यह केवल गुजरात नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए क्षति है।”

भाजपा ने स्थगित किए शुक्रवार के सभी कार्यक्रम

बिहार भाजपा ने इस त्रासदी के मद्देनज़र शुक्रवार को सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान व्यक्त करने हेतु लिया गया है।

केंद्र सरकार की तत्परता पर भरोसा जताया

डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। केंद्र सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। गुजरात सरकार ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की विस्तृत जांच भी जारी है।”

  • ये भी पढ़े..

    पीरपैंती में बाल विवाह रोकथाम पर प्रशासन सख्त, जनप्रतिनिधियों से लेकर धर्मगुरुओं तक ने लिया जागरूकता का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    पानी संकट से नाराज ग्रामीणों ने सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग किया जाम, आश्वासन के बाद खुला रास्ता

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *