छात्रा की हत्या के बाद छात्र ने खुद को मारी गोली, मौत

सासाराम। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में एक छात्र ने कमरे में घुसकर छात्रा को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद छात्र ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों इंटरमीडिएट में पढ़ते थे। छात्रा करगहर के कल्याणपुर गांव की निवासी थी, जबकि छात्र करगहर के मोमिनपुर का रहनेवाला था। दोनों यहां किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। छात्रा के कमरे पर छात्र देर शाम आया तथा उसे गोली मार दी, फिर खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद हुई है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। एसपी रौशन कुमार ने कहा कि दोनों नाबालिग हैं। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *