मनिहारी के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 31 जनवरी 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय थे। स्व० विश्वनाथ सिंह के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *