पति की हत्या कर प्रेमी के साथ बनाया शारीरिक संबंध, समस्तीपुर में दिल दहला देने वाला खुलासा

समस्तीपुर, बिहार।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रघुकंठ गांव में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक सोनू झा की हत्या उसकी पत्नी अस्मिता झा ने अपने प्रेमी हरिओम झा के साथ मिलकर कर दी। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में अस्मिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि पति शराब पीकर रोज मारपीट करता था, गालियां देता था और उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। इसी वजह से उसने 25 वर्षीय ट्यूशन टीचर हरिओम झा के साथ नजदीकियां बढ़ाईं, जो उसके बच्चों को पढ़ाने आता था।

घटना वाली रात, सोनू नशे की हालत में घर लौटा और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दोबारा संबंध बनाने की मांग पर अस्मिता ने चाय की केतली से पीछे से उसके सिर पर वार कर दिया। फिर हरिओम को फोन कर बुलाया गया और दोनों ने मिलकर सोनू पर ताबड़तोड़ वार किए। उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए बिजली के तार से उसका गला घोंटा और करंट भी लगाया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद दोनों ने करीब दो घंटे तक उसी कमरे में साथ समय बिताया और शारीरिक संबंध भी बनाए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अस्मिता ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी और पति की हिंसक प्रवृत्ति ने उसे यह कदम उठाने को मजबूर किया। हरिओम ने भी हत्या की साजिश और क्रियान्वयन की बात स्वीकार की है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाय की केतली, बिजली का तार और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *