सोन नदी में नहाने के दौरान हादसा, डूबने से जीजा-साले की मौत

बिहार के भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव स्थित सोन नदी में डूबने से जीजा-साले की मौत हो गयी. घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही. मृतकों में चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव निवासी मो. आजम का 22 वर्षीय पुत्र मो.साबिर आलम और झारखंड के बोकारो जिला के माराफरी थाना क्षेत्र के सिमंडी निवासी मो. शहाबुद्दीन का 25 वर्षीय पुत्र मो. सद्दाम आलम शामिल है।

नहाने के दौरान सोन में ये हादसा हो गया. जिसमें मो.सद्दाम का छोटा भाई शहजाद किसी तरह बच निकला. हादसे का कारण पोकलेन मशीन से बालू की कटाई के कारण बना गड्ढा बताया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना था कि दोनों गड्ढे में चले गए थे, जिससे डूब गए और मौत हो गयी।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों और लोगों के सहयोग से करीब तीन घंटो के अथक प्रयास के बाद दोनों के शव को बरामद किया गया. नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि झारखंड के बोकारो निवासी सद्दाम की बहन की शादी चांदी के कोसिहान गांव में हुई है. उस कारण सद्दाम अपने भाई के साथ एक रोज पहले ही अपनी बहन एक घर आया था. मंगलवार को सोन में नहाने के लिए तीन लोग साथ गए थे. जहां नहाने के दौरान हादसा हो गया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: पशु अस्पताल के चपरासी के घर मिला करोड़ों का साम्राज्य, 34 प्लॉट और महिंद्रा थार समेत अकूत संपत्ति बरामद

    Share Add as a preferred…

    भोजपुर में होटल कारोबारियों पर आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग: सोने की चेन और कैश लूटा, सोन नदी के रास्ते फरार हुए बदमाश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *