पटना में आमिर खान लूटपाट के शिकार, जेपी सेतु पर गाड़ी ओवरटेक कर 6 लाख लूटा

बिहार की राजधानी पटना में आमिर खान के साथ लूटपाट हुई है. यहां जेपी सेतू पर आमिर खान के साथ 6 लाख रुपए की लूट हुई है. आमिर खान ऑटो पर सवार होकर सेकेण्ड हैंड कार खरीदने के लिए समस्तीपुर जा रहे थे. पैसा एक थैले में रखा था हुआ था. इसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो ओवरटेक कर 6 लाख रुपए लूट लिया।

बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन यहां लूटपाट की घटना हो रही है. हत्या और लूटपाट के मामले खूब सामने आ रहे हैं. बैक में दिनदहाड़े लूट और छिनतई के मामले खूब सामने आ रहा है. ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र के जेपी पुल का है।

यहां गैराज चलाने वाला आमिर खान सेकेण्ड हैंड कार खरीदने के लिए समस्तीपुर जा रहा था. साथ में गाड़ी खरीदने के लिए वह 6 लाख रुपए लेकर जा रहा था. इस बात की भनक किसी तरह लुटेरों को लग गई और उन्होंने आमिर खान को लूटपाट का शिकार बना लिया. पीड़ित आमिर खान ने दीघा थाने में इसकी शिकायत की है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है गैराज संचालक आमिर खान अपने दो साथियों के साथ पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए समस्तीपुर जा रहे थे. इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें जयप्रकाश नारायण सेतु के पिलर नंबर 9-10 पर ओवरटेक किया और डरा धमकाकर थैले में रखे छह लाख रुपए छीन कर फरार हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *