माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

अनियंत्रित टोटो पोल से टकराया, आगे की सीट पर बैठी महिला ने मौके पर तोड़ा दम

भागलपुर। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने झारखंड से भागलपुर आई एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में डॉ. डीपी सिंह क्लिनिक के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार टोटो (ई-रिक्शा) अचानक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराया।

आगे की सीट पर बैठी थी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोटो काफी तेज रफ्तार में था। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े पोल से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे की सीट पर बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

झारखंड से आई थी स्नान करने

मृतका की पहचान सोबी देवी, निवासी सोनाटार, झारखंड के रूप में हुई है। उनके पति बलदेव राय ने बताया कि वे मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान के लिए भागलपुर आए थे। स्नान के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया।

टोटो चालक फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद टोटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि टोटो और चालक की पहचान की जा सके। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

मौके पर मचा हड़कंप

घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त: पुआल के नीचे मिली 20 लाख की ‘दारू’; झारखंड से मुंगेर जा रहा था UP नंबर का ट्रक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर का ‘नटवरलाल’ धनबाद में गिरफ्तार: आर्मी अफसर का बेटा बताकर महिलाओं को फंसाता था प्रेम जाल में; सिजुआ की युवती ने चंडीगढ़ से पकड़कर सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading