ट्रेन से उतरी प्रसव पीड़ा में महिला – कपड़ों से घेरा बनाकर महिला कांस्टेबल ने कराई डिलीवरी, लोग कर रहे सलाम

बिहार के कटिहार से इंसानियत और खाकी की एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। जहां अक्सर पुलिस की सख्ती चर्चा में रहती है, वहीं इस बार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महिला जवानों ने अपनी संवेदनशीलता और तत्परता से सबका दिल जीत लिया।

कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई से आ रही एलटीटी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि महिला को अस्पताल ले जाने तक का समय नहीं बचा।

ऐसे मुश्किल वक्त में RPF की महिला कांस्टेबल कुमारी विमलेश और सब-इंस्पेक्टर मुक्तिशील ने मानवता की मिसाल पेश की। महिला कांस्टेबल ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कपड़ों से घेरा बनाया और प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

“अस्पताल ले जाने का वक्त नहीं मिला”

RPF सब-इंस्पेक्टर मुक्तिशील ने बताया कि महिला की हालत अचानक बिगड़ गई थी। ऐसे में बिना समय गंवाए स्टेशन पर ही डिलीवरी करानी पड़ी। उन्होंने कहा कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

प्रसव के तुरंत बाद एंबुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

इस मानवीय कार्य के बाद कटिहार स्टेशन पर मौजूद लोग महिला पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई यही कह रहा है कि वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं संभालती, बल्कि जरूरत पड़ने पर जिंदगी भी बचाती है।

खाकी की यह तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस के प्रति भरोसा और सम्मान दोनों बढ़ा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के लाल झंडू कुमार ने ग्लासगो में रचा इतिहास, ई-रिक्शा बेचकर जुटाए थे डाइट के पैसे; अब देश को दिलाया कांस्य पदक

    Share Add as a preferred…

    बिहार बंद के दौरान कई जिलों में उग्र प्रदर्शन, पटना समेत आठ जगहों पर हिंसा; पुलिस कार्रवाई में कई घायल

    Share Add as a preferred…