पटना में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल; चालक फरार

नौबतपुर | बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। नौबतपुर थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मार्ग पर चेसी गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

घायल की पहचान 25 वर्षीय शिवेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब शिवेंद्र कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान चेसी गांव के पास एक कंटेनर ट्रक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    PM मोदी के पेपर लीक वाले ट्वीट पर सियासी संग्राम तेज, विपक्ष बोला- ‘घोषणा नहीं, जवाबदेही और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *