दो युवतियां शामिल, कंडोम, दवाइयां और शराब की बोतलें बरामद
नवादा। बिहार के नवादा जिले में पुलिस ने घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले में की गई छापेमारी में दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम, दवाइयां और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई। डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
किराए के मकान में चल रहा था धंधा
पुलिस के अनुसार, यह अवैध गतिविधि सरवन यादव के मकान में संचालित की जा रही थी। मकान मालिक वहां नहीं रहता था और उसने घर किराए पर दे रखा था। छापेमारी के दौरान मकान के आसपास कचरे के ढेर से विभिन्न ब्रांड की शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए कंडोम भी मिले हैं।
पूरे मोहल्ले में मचा हड़कंप
अचानक हुई कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी नहीं थी।
पूछताछ जारी, नेटवर्क की जांच
पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस रैकेट के पीछे और कौन लोग जुड़े हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


