तहखाने में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, STF की रेड में बड़ा खुलासा; 4 गिरफ्तार

बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कोलकाता और पटना STF की टीम ने पूर्णिया पुलिस के साथ मिलकर गांव के वार्ड नंबर-1 स्थित एक मकान में छापेमारी की, जहां जमीन के नीचे बने तहखाने में हथियार तैयार किए जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन, कटर मशीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर के मो. आफताब आलम, मो. अनवर, हरिपुर निवासी मिट्ठू कुमार और गब्बर मंडल शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार इस अवैध फैक्ट्री का मास्टरमाइंड मुंगेर निवासी सूरज कुमार बताया जा रहा है, जो तैयार हथियारों की सप्लाई विभिन्न जिलों में करता था। जांच में सामने आया है कि मकान के ऊपर पत्तल बनाने का काम होता था, जबकि नीचे तहखाने में पिछले करीब छह महीनों से अवैध हथियार निर्माण चल रहा था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि फैक्ट्री पूरी तरह अंडरग्राउंड बनाई गई थी। जमीन से करीब 20 फीट नीचे मशीनें लगाई गई थीं ताकि आवाज बाहर न जा सके और किसी को शक न हो। गांव वालों का कहना है कि उन्हें केवल पत्तल बनाने के काम की जानकारी थी।

धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में लोहे की प्लेटें और हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की सप्लाई किन इलाकों में की जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

  • ये भी पढ़े..

    प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संकल्प: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में एक सप्ताह चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने ली प्लास्टिक बहिष्कार की शपथ

    Share Add as a preferred…

    वायरल हथियारबंद वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा, नवगछिया नहीं बल्कि नाथनगर का निकला मामला; FIR दर्ज, एक आरोपी जेल भेजा गया

    Share Add as a preferred…