मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद की जयंती पर साहित्यिक आयोजन

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक में प्रगति की समीक्षा

मालदा। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंदार सभागार में हुई। इसमें सभी शाखा अधिकारियों और समिति सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में संबंधित तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई।

जयशंकर प्रसाद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम
इसी अवसर पर छायावाद युग के प्रमुख स्तंभ, महान कवि, नाटककार और उपन्यासकार जयशंकर प्रसाद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी शिव कुमार प्रसाद तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जयशंकर प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

पद्मश्री सम्मानित अशोक कुमार हालदार रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार (2026) से सम्मानित अशोक कुमार हालदार को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने जयशंकर प्रसाद के आत्मकथ्य और साहित्यिक विरासत पर प्रेरणादायी संबोधन दिया। मालदा निवासी श्री हालदार पूर्व रेलवे के मालदा मंडल से वर्ष 2019 में ट्रेन प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस अवसर पर उन्हें मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित भी किया गया।

ई-पत्रिका का विमोचन और पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के दौरान मंडल की राजभाषा ई-पत्रिका “बढ़ते कदम” का औपचारिक विमोचन किया गया। इसके बाद राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी के अधिक उपयोग पर जोर
सभा को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने महान साहित्यकारों की जयंती मनाने और राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर मंडल के सभी शाखा अधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading